फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगे

रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगे

Thu, 27 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगे

विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने क्षेत्र के मजदूर को रकम दोगुनी करने का लालच देकर उसके साथ 85 हजार की ठगी कर ली। पुलिस को सौंपी तहरीर में ठाकुरनगर निवासी वेद प्रकाश ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। लंबे समय से उसने अपने बच्चों के भविष्य के लिए 85 हजार रुपये की रकम जमा की थी। वर्ष 2013 में क्षेत्र के ही एक युवक से उसका परिचय हुआ जिसने उसकी कंपनी में रकम जमा करने पर पांच साल में उसे दोगुनी रकम मिलने की बात कही। वेद प्रकाश ने कंपनी में 85 हजार रुपये की रकम जमा कर दी। अब पांच साल पूरे होने पर वह अपनी रकम लेने कंपनी संचालक के पास पहुंचा तो संचालक ने उसे रकम देने से इनकार कर दिया। आरोप है पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed