{"_id":"5a3177f54f1c1bb6678c1af1","slug":"111513191413-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से तमंचे के बल पर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी से तमंचे के बल पर लूट की कोशिश
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर में बदमाशों से हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें खाकी का डर नहीं रह गया है। पुस्तक की दुकान बंद कर लौट रहे कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूटने का प्रयास किया। कारोबारी ने साहस दिखाकर जवाब दिया तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और दौड़ाया। कारोबारी ने कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जाते समय हवाई फायर भी किया था।
कारोबारी से वारदात की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर कारोबारी से मालूूमात की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बता दें कि लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन वह नहीं लगा।
मुख्य बाजार में कारोबारी रवि सिडाना का विनोद पुस्तक भंडार है और करीब सौ मीटर दूर आवास है। बुधवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर रवि अपने आवास की ओर जा रहे थे। आवास से करीब 50 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। रवि ने बैग के साथ पकड़ी चाबी से एक बदमाश के गर्दन पर वार किया तो बाइक असंतुलित हो गई।
विज्ञापन
बाइक सहित खुद को संभालते हुए एक बदमाश ने तमंचा निकालकर रवि की ओर तान दिया। इससे पहले बदमाश फायर कर पाते, रवि ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। रवि ने बताया कि बाइक सवार बदमाश तमंचा उसकी ओर करते हुए उसके पीछे आए। इसी बीच वह जान बचाने के लिए कार के पीछे छिप गया और बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया कि बदमाश बैग ले जाने में सफल नहीं हो सके। हालांकि बैग में नकदी नहीं थी। अगर वह जान बचाने को नहीं भागता तो बदमाश उसे गोली मार देते।
सूचना मिलते ही एसआई नवीन जुराल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रवि से जानकारी लेने के साथ ही आसपास सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी खंगाली। घटना के बाद मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना को लेकर पुलिसकर्मियों के समक्ष गहरी नाराजगी जताते हुए बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की।