{"_id":"59724af64f1c1b4c258b49cf","slug":"111500662518-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंक अधिकारियों को साइबर ठगी रोकने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बैंक अधिकारियों को साइबर ठगी रोकने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर साइबर ठगी रोकने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही एटीएम में नाइट विजन सीसीटीवी लगाने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
- एटीएम में लगाएं नाइट विजन सीसीटीवी
- पुलिस अफसरों ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार को पुलिस ने एएसपी कार्यालय में नगर के स्थित सभी बैंकों के अधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। एएसपी डॉ.जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा ने बैकों की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर ठगी रोकने के पर्याप्त उपायों की समीक्षा की। कहा कि साइबर ठगी रोकने के लिए बैंकों का सचेत रहना होगा।
कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि अधिकांश बैकों के पास सुरक्षा गार्ड नहीं हैं और सीसीटीवी भी खराब पड़े हैं। एटीएम पर भी गार्ड तैनात नहीं किए है। सीओ ने कहा नैनीताल रोड पर कई बैकों के पास पार्किंग स्थल नहीं हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। एएसपी डा.जगदीश ने कहा कि बैकों और एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं, एटीएम व कार्यालयों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।