{"_id":"5b3a763d4f1c1b0f5c8b46ad","slug":"101530558013-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के किया था उपखनिज भंडारण, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अनुमति के किया था उपखनिज भंडारण, सीज
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में स्थानीय प्रशासन और खान विभाग की टीम ने किच्छा रोड पर छापेमारी की। इस दौरान 18 घनमीटर सड़क के किनारे अवैध उपखनिज भंडारण पाया गय। टीम ने भंडारण को सीज कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
प्रशासन को सोमवार को सूचना मिली की एनएच 74 भूतबंगले के पास कुछ लोग सड़क के दोनों ओर बिना अनुमति के रेत का भंडारण कर रहे हैं और उपखनिज बेच रहे हैं। सूचना पर तहसीलदार अमृता रावत खान विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर आठ जगह रेता-बजरी का भंडारण पाया गया। तहसीलदार रावत ने भंडारण करने वाले लोगों से जब कागज मांगे तो वे भंडारण के कागजात नहीं दिखा सके। उधर खान विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से यहां भंडारण करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस पर तहसीलदार ने इन भंडारणों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
उधर तहसीलदार ने बताया कि रूप चंद्र, घासीराम, धर्मवीर और बाबू भाई ने रेत का भंडारण किया हुआ है। कहा कि भंडारण सीज कर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।