{"_id":"59b437164f1c1bf17f8b56d8","slug":"101504982806-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो दबोचे
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब लाने में प्रयुक्त कार जब्त की है।
शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार, सूर्या चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ मुरादाबाद रोड पर एक पेपर मिल के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी तादाद में हरियाणा मार्का शराब तस्करी के लिए धारी (नैनीताल) ले जाई जा रही है। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से एक कार (यूके03/सीए/3296) आते दिखाई दी। टीम ने कार रोककर चेक की तो उसमें 100 पेटी अंग्रेजी शराब मेकडवल मार्का पाई गई। पुलिस ने शराब ले जा रहे धारी ब्लॉक निवासी प्रेम सिंह, कार चालक कविंद्र नगर केनाल कॉलोनी निवासी प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब की पेटियां कब्जे में लेकर कार जब्त की है। बरामद शराब का बाजार मूल्य छह लाख से भी अधिक होना बताया गया है। टीम में कांस्टेबल त्रिलोक पांडे, वीरेंद्र राणा, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि थे।