फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

चीनी मिल में मरम्मत के दौरान टूटा पटला, श्रमिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crime
सितारगंज सीएचसी में मृत श्रमिक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। चीनी मिल में मरम्मत का कार्य कर रहे श्रमिक की वायलिंग हाउस के सेकंड फ्लोर पर पटला टूटने से गिरकर मौत हो गई। दो अन्य श्रमिकों ने किसी तरह लटककर अपनी जान बचाई। घटना से मिल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे दि किसान सहकारी चीनी मिल में ठेकेदार के अधीन श्रमिक चीनी मिल की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी बीच वायलिंग हाउस के सेकेंड फ्लोर पर पटला टूटा गया। इससे वहां काम कर रहे सल्फर फर्नेस अटेंडेंट प्रतापपुर देवरिया (यूपी) निवासी राजाराम उर्फ भगत (55) पुत्र बेचू, बिहार निवासी रामबाबू यादव पुत्र खजांति यादव और सुभाष आर्या पटला टूटने से नीचे आ गिरे। इनमें राजाराम करीब 20 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिरा और वहां रखे सामान से टकरा गया। अन्य दो श्रमिक किसी तरह लटक गए जिससे उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। राजाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीनी मिल में अफरातफरी मच गई। घटना के समय मिल को ठेके पर चला रही इंटीग्रेटेड कैसटेक कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा की कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के जीएम राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए गए थे। उनके पास सेफ्टी बेल्ट भी नहीं थी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के स्थानीय प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने से हादसा होने की जानकारी मिली है। कैबिनेट मंत्री को घटना की जानकारी दी है। दोपहर बाद मिल कर्मचारी शोकसभा आयोजित कर कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed