फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

Udham Singh Nagar News: जसपुर में सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर। जसपुर शहरी क्षेत्र में गरीबों के हिस्से का राशन दुकान के बजाय घर पर उतरवाना सस्ता गल्ला विक्रेता को महंगा पड़ गया। डीएम के आदेश पर सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी गई है। जसपुर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने अवगत कराया था कि शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दुष्यंत कुमार की दुकान पर नवंबर का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन नहीं मिला था। पूछताछ में पता चला कि विक्रेता ने नवंबर का राशन अपने घर पर उतरवा लिया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने विक्रेता के घर जाकर निरीक्षण किया तो मौके पर राशन बरामद हुआ। इस पर खाद्यान्न वाले कमरे को सील कर दिया गया था। अब डीएम युगल किशोर पंत के आदेश पर अब क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने विक्रेता की दुकान को निरस्त करते हुए संबद्ध राशन कार्ड धारकों सस्ता गल्ला विक्रेता नितिन कुमार की दुकान से संबद्ध करने की संस्तुति की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed