फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother-in-law arrested for robbing by hypnosis Rudrapur Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: लोगों को सम्मोहित कर लूटते थे जीजा-साले, फिर ऐसे आए पकड़ में, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 04:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सात नवंबर को भगवानपुर हल्द्वानी निवासी हेमा पंत कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में पेंशन के काम से आई थीं। काम निपटाने के बाद हेमा नैनीताल हाईवे पर हल्द्वानी की बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उन्हें सम्मोहित कर उनके गले में पड़ी सोने की माला व अंगूठी ले ली थी।

विज्ञापन
Brother-in-law arrested for robbing by hypnosis Rudrapur Uttarakhand news in hindi
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी धर्मेंद्र व विनोद। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

लोगों को सम्मोहित कर लूट करने वाले जीजा-साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर यूपी और उत्तराखंड में 25 से अधिक लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपियों ने एक हफ्ते पहले नैनीताल हाईवे पर एक महिला को सम्मोहित कर उसके जेवर लूटे थे। पंतनगर थाना पुलिस ने लूट का माल बरामद कर आरोपियों की स्कूटी को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सात नवंबर को भगवानपुर हल्द्वानी निवासी हेमा पंत कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में पेंशन के काम से आई थीं। काम निपटाने के बाद हेमा नैनीताल हाईवे पर हल्द्वानी की बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उन्हें सम्मोहित कर उनके गले में पड़ी सोने की माला व अंगूठी ले ली थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 29 जून को आवास विकास निवासी कृपाल सिंह पास की दुकान से दूध लेकर अपने घर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति ने उन्हें सम्मोहित कर उनकी उंगली से सोने की अंगूठी उतरवा ली थी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद करीब 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रविवार को छतरपुर स्थित बाजार के पास से बिलारी, जिला मुरादाबाद व हाल में गांव गौजानी, रामनगर (नैनीताल) निवासी धर्मेंद्र सिंह और उसके जीजा सीबीगंज बरेली व हाल में रामनगर निवासी विनोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल, नए शिक्षा सत्र से होंगे शुरू, जानिए क्या होगी इनकी खासियत

वहीं सूत्रों का कहना है कि आरोपियों को रामनगर से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विनोद व उसके साले धर्मेंद्र पर हल्द्वानी के मुखानी थाने, देहरादून के डालनवाला थाने, हरिद्वार के पटेलनगर थाने सहित बरेली व मुरादाबाद के कई थानों में लूट, धोखाधड़ी के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट व चोरी की संपत्ति बनाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed