फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

नाबालिग छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crime.
डॉ. श्वेता दीक्षित,मनोवैज्ञानिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। खेड़ा में नाबालिग छात्रों के गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। आननफानन आसपास के लोगों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगापुर रोड दक्ष चौराहा निवासी रामरतन सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। रामरतन का बेटा अमन (15) गंगापुर रोड पर स्थित एक स्कूल में आठवीं का छात्र है। रामरतन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था और हाल ही में वह गंगापुर रोड पर स्थित अपने निजी आवास पर शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे खेड़ा निवासी सचिन (16) और पंकज (17) बाइक से अमन को खेलने के लिए बुलाने उसके घर गए थे। अमन ने कहा कि उसे होमवर्क करना है और खेड़ा के एक दोस्त से उसे नोटबुक लेने जाना है। इस पर अमन सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर खेड़ा की तरफ चल दिया। सचिन का 20 दिन पहले खेड़ा निवासी मनीष (17) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अमन ने बताया कि इस दौरान मनीष के घर के पास सचिन और मनीष का फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ी कि सचिन ने तमंचे से वहां फायर कर दिया जिसमें बीच में आए अमन के बाएं हाथ में गोली लग गई और मनीष बच गया। घटना के बाद सचिन वहां से फरार हो गया। चर्चा है कि सभी लड़के एक-दूसरे को पहले से जानते थे और किसी बात को लेकर इनका पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि मनीष सिडकुल में नौकरी करता है। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमन के हाथ से आरपार हो गई गोली
रुद्रपुर। छात्र अमन के हाथ में लगी गोली आरपार हो गई। इससे पता चल रहा है कि गोली काफी नजदीक से मारी गई है जबकि गोली के बोर के बारे में पता नहीं लग सका है। अमन के गोली लगने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
पिता ने लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप
रुद्रपुर। अमन के पिता रामरतन ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा अक्सर खेड़ा के सरकारी स्कूल पर खेलने के लिए जाता है। इसी तरह अमन रविवार को भी गया था। आरोप है कि सचिन और उसके भाई पंकज ने अमन से गाली गलौज की और इसी दौरान पंकज कहीं से तमंचा ले आया। उसके बाद पंकज ने अमन पर फायरिंग कर दी और गोली लगने से अमन का बायां हाथ जख्मी हो गया। रामरतन का कहना है अमन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। जबकि सचिन और उसका भाई पंकज फरार है। कोतवाली पुलिस ने राम रतन की तहरीर पर पंकज और सचिन के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने व गाली गलौज करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने के बाद उससे तमंचे के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा वह जहां से तमंचा लाया उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पिछले वर्ष सात सितंबर को ट्रांजिट कैंप में टेलर पर हुई फायरिंग में भी एक किशोर का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी।

-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
शिक्षा और पुलिस विभाग को साथ काम करने की जरूरत : श्वेता
रुद्रपुर। मनोवैज्ञानिक एवं जिला महिला कल्याण अधिकारी डॉ. श्वेेता दीक्षित ने कहा कि छात्रों की मनोदशा में सुधार के लिए शिक्षा और पुलिस विभाग को साथ काम करने की जरूरत है। कोविड के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई होने से छात्र बहुत तेजी से मोबाइल के करीब पहुंच गए। छात्र अब मोबाइल का सकारात्मक इस्तेमाल करने के बजाय उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। डॉ. श्वेता कहती हैं कि शिक्षा विभाग पुलिस से संपर्क कर स्कूल और कॉलेजों में छात्रों की काउंसलिंग कराएं और नकारात्मक आदतों के दुष्प्रभाव बताएं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भी छात्रों की काउंसलिंग की जाए। यदि कोई बच्चा दिनभर में एक-दो घंटे से अधिक मोबाइल चलाता है तो उसे मनोचिकित्सक की जरूरत है। झुग्गी-बस्तियों में शिक्षा विभाग लाइब्रेरी खोले ताकि छात्र वहां बैठकर पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़ाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed