{"_id":"635c22b43c167304ca796dc4","slug":"crime-rudrapur-news-hld4802498120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के दो बचत खातों से निकल गए 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के दो बचत खातों से निकल गए 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। नगर की एक बैंक शाखा के खाताधारक ने खातों में जमा की गई एक लाख चालीस हजार रुपये की राशि को हड़पने का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी रेखा देवी ने सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी को शिकायती पत्र सौंपा। रेखा का कहना था कि उसका नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दो बचत खाते संचालित हैं। बीती 17 मई को बैंक के किसी कर्मचारी ने एक खाते से 80,000 और दूसरे खाते से 60,000 रुपये निकाल लिए। नौ सितंबर को उसे अपने खाते से रुपये निकल जाने की जानकारी हुई तो बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
एक माह बीत जाने के बाद उसने फिर बैंक प्रबंधन से कार्रवाई के बारे में जानना चाहा तो बैंक प्रबंधन ने उसकी मांग को अनसुना करते हुए कार्रवाई करने के नाम पर पल्ला झाड़ लिया। रेखा का कहना है कि उसे शीघ्र ही अपनी बेटी की शादी करनी है ऐसे में खाते से उसके रुपये निकल जाने से उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज पांडेय ने बताया कि मामला ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ा हुआ है। बैंक खातों से जो भी लेनदेन हुआ वह ग्राहक सेवा केंद्र से संबंधित है जिसकी जांच कराई जा रही है।