{"_id":"635ace542c0d8645a74ebb7f","slug":"crime-rudrapur-news-hld4801649150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याएं रोकने के लिए थानों में रखवाया रंजिश रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याएं रोकने के लिए थानों में रखवाया रंजिश रजिस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दो पक्षों में रंजिश रखने के मामले में हत्या जैसी बड़ी घटना रोकने के लिए पुलिस की ओर से अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसी वारदात रोकने के लिए थानों में रंजिश रजिस्टर की व्यवस्था की गई है जिससे रंजिश वाले मामलों का फॉलोअप किया जा सके।
तराई में हत्या के बढ़ते मामलों के बीच आम जनता में असुरक्षा का माहौल है। स्थिति यह है कि जिले में जनवरी से लेकर अक्तूबर तक लगभग 40 से अधिक हत्या के मामले हो चुके हैं। ऐसे मेें पुलिस विभाग पर भी काफी दबाव बना हुआ है। हत्या के खुलासे पुलिस विभाग की ओर से जरूर किए जा रहे हैं लेकिन अपराधियों पर नकेल कसने में विभाग लाचार नजर आ रहा है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि थानों में रंजिश रजिस्टर रखे गए हैं जहां रंजिश वाले मामलों का विवरण नोट किया जा रहा है। समय-समय पर संबंधित मामलों के बारे में पता भी किया जा रहा है। लाइसेंसी शस्त्र लेकर शो ऑफ करने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
मेट्रोपोलिस विवाद में फरार आरोपियों की हो रही तलाश
रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी में दिवाली की रात पटाखे के विवाद में बिलासपुर निवासी युवक दलजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि सात आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि शीघ्र ही कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद