फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Gadarpu youth shot dead

Crime in Gadarpur: दुकान पर खड़े युवक को बाइक सवारों ने पास बुलाया, फिर गोली मार उतार दिया मौत के घाट

Sat, 06 Aug 2022 06:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 06:17 PM IST
सार

चंदनपुरा निवासी जसवीर सिंह उर्फ पिच्छू (28) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने भतीजे को सामान दिलवाने के लिए लिंक मार्ग पर स्थित एक दुकान पर आया था। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक ने जसवीर को अपने पास बुलाया। जब जसवीर उनके पास पहुंचा तो एक युवक ने जसवीर सिंह की कमर से सटाकर गोली मार दी और दोनों बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
Crime in Gadarpu youth shot dead
जसवीर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

आपसी कहासुनी के दौरान दुकान पर खड़े एक युवक की बाइक सवार युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर अवस्था में उसे सीएससी गदरपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने युवक की कमर पर गोली मारी थी जिस कारण अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। मृतक हिस्ट्रीशीटर भी था। उस पर लूट और राहजनी सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरा वजीर चंदनपुरा निवासी जसवीर सिंह उर्फ पिच्छू (28) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने भतीजे को सामान दिलवाने के लिए लिंक मार्ग पर स्थित एक दुकान पर आया था। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक ने जसवीर को अपने पास बुलाया। जब जसवीर उनके पास पहुंचा तो एक युवक ने जसवीर सिंह की कमर से सटाकर गोली मार दी और दोनों बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन फानन जसवीर को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता के चलते सीओ बाजपुर वंदना वर्मा और एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जसवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।

गोली लगने के बाद जसवीर सिंह ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को अपने ऊपर फायर करने वाले हमलावरों के नाम भी बताए थे जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी। इधर एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं। जांच के बाद मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें...हठ लाई मौत!: टूटती रहीं बेटी की सांसें और पत्थर दिल बनी रही मां, सवाल- जिद के आगे क्यों झुका अस्पताल?

गदरपुर क्षेत्र में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं
क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ माह में एक के बाद एक यह फायरिंग की यह पांचवीं घटना है। हालांकि पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है लेकिन बेखौफ अपराधी दुस्साहसिक तरीके से फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed