फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

लकड़ी ठेकेदारों का मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पड़ीं लकड़ियां। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज में 63 पेड़ों की लकड़ियां खरीदने पहुंचे ठेकेदारों ने मौके पर कम लकड़ियां मिलने पर हंगामा काटा। इस दौरान ठेकेदारों की वहां मौजूद कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शांत करवाया। ठेकेेदार निविदा की धरोहर राशि लेकर लौट गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान परिसर में लगे पेड़ों काटा गया था। शुक्रवार सुबह इन लकड़ियों की बोली लगनी थी। इसके लिए 63 पेड़ों की लकड़ियों की बिक्री की निविदा निकली थी। लकड़ियों की कीमत 1,63,000 रुपये तय की गई थी। सुबह करीब 11 बजे कई ठेकेदार बोली के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां पर लकड़ियां बेहद कम मिलीं जिस पर ठेकेदार भड़क गए।
विज्ञापन

हंगामा करते हुए ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि निविदा के दौरान 63 पेड़ों की लकड़ी बताई थी लेकिन मौके पर सिर्फ दो पेड़ों की ही लकड़ियां थीं। ठेकेदारों ने कहा कि निविदा के लिए वह 520 रुपये की धरोहर राशि भी जमा कर चुके थे। वहीं कुछ लकड़ियां पानी व मिट्टी में भी दबी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उप वन क्षेत्राधिकारी मदन मोहन ने हंगामा कर रहे ठेकेदारों को शांत कराया। इसके साथ ही ठेकेदारों की धरोहर राशि को वापस कर निविदा को निरस्त कर दिया गया। इधर बताया जा रहा है कि बोली के लिए रखे गए पेड़ों की लकड़ियों के मिट्टी में दबे होने की भी आशंका है।

अधिकारियों ने किया जानकारी से इनकार
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर से काटे गए पेड़ों की लकड़ियों की बोली के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानकारी होने से इनकार करते रहे। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने भी जानकारी होने से इनकार किया जबकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केसी पंत के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed