{"_id":"62966f9a84d82775ea774452","slug":"crime-rudrapur-news-hld46445555","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व सीएम की संपत्ति की उत्तराखंड में भी छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पूर्व सीएम की संपत्ति की उत्तराखंड में भी छानबीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की संपत्तियों की छानबीन उत्तराखंड में भी चल रही है। संपत्ति के मामले को लेकर सीबीआई ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता को दिल्ली में बुलाया। सीबीआई ने गूलरभोज की एक सहकारी समिति की रिपोर्ट के बारे में दोनों से पूछताछ की है।
सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1963 में गूलरभोज में स्थापित सैप्टा फार्म सहकारिता समिति में हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला सदस्य हैं। हाल ही में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम को चार साल की सजा सुनाने के साथ 15 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसी क्रम में सीबीआई ने सहायक निबंधक सहकारिता नैनीताल को बुलाया।
1963 में ऊधमसिंह नगर जिला नैनीताल जिले में ही शामिल था। वर्तमान में दोनों जिले अलग होने पर सहायक निबंधक सहकारिता नैनीताल के कहने पर ऊधमसिंह नगर की सहायक निबंधक सहकारिता तुलसी बुदियाल को भी दिल्ली में सीबीआई की तारीख में जाना पड़ा। तुलसी बुदियाल ने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम गूलरभोज की एक सहकारी समिति में सदस्य हैं, इसी संबंध में सीबीआई की ओर से बुलाया गया था।