फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

हरियाणा के पूर्व सीएम की संपत्ति की उत्तराखंड में भी छानबीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की संपत्तियों की छानबीन उत्तराखंड में भी चल रही है। संपत्ति के मामले को लेकर सीबीआई ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता को दिल्ली में बुलाया। सीबीआई ने गूलरभोज की एक सहकारी समिति की रिपोर्ट के बारे में दोनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1963 में गूलरभोज में स्थापित सैप्टा फार्म सहकारिता समिति में हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला सदस्य हैं। हाल ही में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम को चार साल की सजा सुनाने के साथ 15 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसी क्रम में सीबीआई ने सहायक निबंधक सहकारिता नैनीताल को बुलाया।
विज्ञापन

1963 में ऊधमसिंह नगर जिला नैनीताल जिले में ही शामिल था। वर्तमान में दोनों जिले अलग होने पर सहायक निबंधक सहकारिता नैनीताल के कहने पर ऊधमसिंह नगर की सहायक निबंधक सहकारिता तुलसी बुदियाल को भी दिल्ली में सीबीआई की तारीख में जाना पड़ा। तुलसी बुदियाल ने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम गूलरभोज की एक सहकारी समिति में सदस्य हैं, इसी संबंध में सीबीआई की ओर से बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed