फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

गदरपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crime
गदरपुर में गिरफ्तार किए गए आरोपी व बरामद असलहों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित जंगल अवैध असलहों को बनाने की फैक्टरियों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। बीते शनिवार की रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आर्य नगर के पास अवैध असलहों के साथ तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। टीम ने मौके से कई बने हुए तमंचे और उनको बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11:45 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम आर्य नगर के पास छापा मारकर ग्राम गुलाबसिंह का मजरा थाना केलाखेड़ा निवासी दर्शन सिंह, मेहर सिंह और महेंद्र सिंह को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के पांच, 12 बोर के दो और 32 बोर के तीन बने हुए तमंचों के अलावा बांक, हथौड़े, ड्रिल मशीन, रेती, प्लास, डाई, ट्रिगर, लोहे की नालें एवं खोखा कारतूस आदि असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार को थाना कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ में ग्राम कलकत्ती निवासी धर्मेंद्र सिंह, काका, गुरनाम सिंह, बख्तावर, करनैल सिंह, धीर सिंह, फूला सिंह उर्फ गुरमीत सिंह एवं ग्राम रम्पुरा काजी थाना केलाखेड़ा निवासी मीता का नाम भी प्रकाश में आया है जो फरार हैं। उन्होंने बताया कि मीता अवैध असलहों को बिकवाने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि टीम गिरफ्तार किए गए दर्शन सिंह के रिश्तेदार बूड़ सिंह को भी कुछ दिन पूर्व केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध असलहों के साथ पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र साह, एलआईयू निरीक्षक विजय प्रसाद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने वाले आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, काशीपुर से रविंद्र सिंह बिष्ट, थाना गदरपुर से एसआई रमेश चंद बेलवाल, सुनील सुतेडी, राहुल राठी, गोवंश संरक्षण स्क्वायड के एसआई तेज कुमार, सिपाही कैलाश मनराल, दीपक जोशी, दर्शन सिंह, राकेश प्रसाद, एसओजी के सिपाही राजेंद्र कुमार, भूपेंद्र रावत, प्रमोद कुमार, विनय कुमार प्रदीप कुमार, प्रभात रावत, दीवान बोरा, आसिफ हुसैन, जरनैल सिंह, विनोद कन्याल, दीपक कठैत, रविंद्र सिंह, राजकुमार, कुंदन खन्ना, पवन कुमार, जीवन कुमार व दीपक सिंह एवं एसपीओ रवि पासवान शामिल थे।

पूर्व में भी कई बार पकड़ी जा चुकी हैं अवैध असलहा फैक्टरियां
गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकैनिया, बकैनिया एवं आर्यनगर के निकटवर्ती क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने का मामला नया नहीं है। वर्ष 2014 में भी पुलिस ने बकैनिया- कलकत्ता के पास जंगल में छापा मार कर तीन अलग-अलग स्थानों से तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। तीनों फैक्टरियों से पुलिस ने 12 बोर के छह, 315 बोर के तीन, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे, तमंचों के पुर्जे और राइफल की नाल बरामद की थी। वर्ष 2017 में भी कलकत्ता के जंगल में चार थानों की पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की दो फैक्टरियां पकड़ी थीं। बौखलाए बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस को पकड़ी गई फैक्टरियों से भारी संख्या में अवैध असलहे बरामद हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed