फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

बीवी के सामने बेइज्जती की तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crime.
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी रोहित सरकार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बीवी के सामने बेइज्जती का बदला एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त का कत्ल करके ले लिया। पहले उसका गला घोंटा फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला। उसके बाद शव गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन की तलाश की जा रही है। चारों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी महिला मोहन देई ने बीती दो मार्च को अपने 25 वर्षीय बेटे अमित की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसका बेटा 28 फरवरी की शाम सात बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक विजय सिंह को सौंप दी थी। पूछताछ में पता चला कि अमित आखिरी बार कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहित सरकार के साथ देखा गया। मोहन देई ने बताया कि रोहित उसके बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। उसने अनहोनी की आशंका भी जाहिर की।
विज्ञापन

विवेचक विजय सिंह ने सीसीटीवी फुटेज में भी मोटर साइकिल पर दोनों को साथ जाते हुए देखा। रोहित सरकार से इस संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल करते हुए वारदात की पूरी कहानी पुलिस को सुना दी। उसके बाद पुलिस टीम आरोपी के साथ मौके पर गई, जहां से शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि मृतक अमित रोहित सरकार से अक्सर लड़ाई-झगड़ा किया करता था। आरोप है कि बीते दिनों अमित ने रोहित की बीवी के सामने उसकी बेइज्जती कर दी थी। ऐसे में उसने अपमानित होकर हत्या का कदम उठाया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला हत्या में तरमीम कर दिया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, कुल्हाड़ी, बुलेट मोटर साइकिल बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी रोहित सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ग्राम थानपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी प्रकाश, गोविंद और नंदू की तलाश की जा रही है।
पहले शराब पी, फिर किया कत्ल
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित ने बताया कि बीते 28 फरवरी को वह अमित को अपनी बुलेट पर बैठाकर पूर्व नियोजित तरीके से रुद्रपुर-रामपुर बार्डर के करीब खानपुर नई बस्ती ले गया। थाना बिलासपुर जिला रामपुर में आने वाले इस क्षेत्र में उसका दोस्त प्रकाश रहता है। प्रकाश के घर के पीछे खेतों के पास दोस्त नंदू और गोविंद पहले से ही मौजूद थे। जहां सभी ने खेतों में पेड़ के पास बैठकर शराब पी। जिसके बाद सभी ने मौका देखकर रस्सी से उसका गला कस दिया। आरोप है कि रोहित सरकार ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

मृतक के कपड़े उतारकर डाल दिया नमक
युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए मृतक के कपड़े भी उतार लिए। सिर्फ अंडरवियर रहने दिया। नाले के पास खेत में फावड़े से एक गड्ढा खोदा। गड्ढा छोटा होने के चलते मृतक को उसमें बैठा दिया। शव को गलाने के लिए आरोपियों ने ऊपर से पांच किलो नमक भी डाल दिया था। शव पर मिट्टी के साथ ही कूड़ा भी डाल दिया ताकि किसी को शक न हो। कुल्हाड़ी और रस्सी रोहित सरकार और नंदू ने झाड़ियों में छिपा दी थी। गोविंद फावड़ा अपने साथ लेकर चला गया था।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह व सीओ अभय सिंह।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह व सीओ अभय सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed