{"_id":"621686463f5e4b546e1c3d06","slug":"crime-rudrapur-news-hld45458071","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान कंपनी श्रमिक की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान कंपनी श्रमिक की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करने वाला श्रमिक अचानक गिर गया। सहकर्मी उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कंपनी प्रबंधन का कहना है कि श्रमिक पहले से ही दिल का मरीज था।
मिलक रामपुर निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल वर्तमान में शहर के फुलसुंगा में किराए पर रहकर सिडकुल की ऑटोकॉम पानसे फैक्टरी में कार्यरत थे। मृतक के भांजे दिनेश बाबू ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। बताया कि वह 12 घंटे की ड्यूटी करते थे।
15 साल से कार्यरत होने के बाद भी उन्हें स्थायी नहीं किया गया था। प्रबंधन से मिली सूचना के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कार्य करते हुए बेसुध होकर गिर गए, जिसके बाद फैक्टरी कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उनके घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
फैक्टरी के डिप्टी मैनेजर महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि श्रमिक लाइन में काम करते हुए अचानक गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल से जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

धरमपाल (फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR