{"_id":"61b4fc554c40e93caf0bacb8","slug":"crime-rudrapur-news-hld4473414184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से हथियारों की तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से हथियारों की तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर में आरोपियों से बरामद तमंचे व पिस्टल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में यूपी से अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। शनिवार को पुलिस की एसओजी टीम ने जिले के ही तीन युवकों को एक पिस्टल, दो तमंचों और 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने पत्रकारों को बताया कि एसओजी ने ट्रंचिंग ग्राउंड के पास खेड़ा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। तभी बगैर नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर सुभाष कालोनी निवासी तौफीक कुरैशी से 32 बोर की एक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद हुए, जबकि रेशमबाड़ी निवासी शादाब कुरैशी के पास से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस और इसरार हुसैन पुत्र पुत्तन खान के पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला।
एसपी सिटी ने बताया कि बाइक को सीज कर तीनों युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों युवक यूपी से अवैध हथियार बेचने के लिए ला रहे थे। उन्होंने बताया कि एसएससपी ने टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, दरोगा विकास चौधरी, कमाल हसन, सुरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र मेहता, महिला कांस्टेबल अरुणा, भूपेंद्र रावत, ललित कुमार, राजेंद्र कश्यप, धरमवीर सिंह, गोकुल टम्टा शामिल रहे।
विज्ञापन
विस चुनाव से पहले असलहों की तस्करी से खलबली
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में अवैध हथियारों की तस्करी का मामला सामने आने से पुलिस महकमे के साथ ही प्रशासनिक अमले में भी खलबली है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने को लेकर एसएसपी ने अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
शनिवार को खेड़ा तिराहे के पास पकड़े गए तीन अभियुक्तों में से सुभाष कालोनी निवासी तौफीक कुरैशी का आपराधिक इतिहास मिला है। उसके खिलाफ लूट का एक केस भी दर्ज है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तौफीक कई सालों से यूपी से ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। शनिवार को वह रेशमबाड़ी निवासी अपने दो साथियों के साथ यूपी के मुरादाबाद से अवैध हथियार लाकर रुद्रपुर में बेचने आ रहा था। तौफीक की रुद्रपुर में चिकन की दुकान भी है। आरोपियों की अंतराज्यीय गिरोह से संबंध होने की भी आशंका हे। पुलिस शीघ्र ही तौफीक को रिमांड पर लेकर इस संबंध में पूछताछ कर सकती है। मामले में यूपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।