फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

टी-20 पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, एक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए सट्टे के आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर की एसओजी टीम ने आईपीएल और टी-20 क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात छापामारी कर ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप में वूमेन बिग बैश लीग-2021 में सट्टा लगवाने वाले जगतपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र रतन लाल और जमालुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से सट्टे से संबंधित एलसीडी, दो सट्टा रजिस्टर, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी और 19 हजार रुपये नगद बरामद हुए। इस बीच जगतपुरा निवासी कमालुद्दीन फरार हो गया, जो टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े बुकी विशाल त्रिपाठी उर्फ ओसो निवासी सितारगंज का दाहिना हाथ है। उन्होंने बताया कि ओसो कमालुद्दीन के साथ मिलकर टी-20 के सट्टे के अलावा नेपाल के कैसीनो में भी काम करता है। उसमें कमालुद्दीन की भी पार्टनरशिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में सट्टे का सबसे बड़ा बुकी कमालुद्दीन है। पकडे़ गए दोनों आरोपी जलालुद्दीन और ओमप्रकाश के साथ ही इमरान उर्फ मुर्गा निवासी खेड़ा, राकेश शर्मा उर्फ पंडित निवासी जगतपुरा, सन्नी अरोड़ा निवासी ट्रांजिट कैंप, अभिराज उर्फ मोनू निवासी ट्रांजिट कैंप, उमेश गुप्ता निवासी गदरपुर, भवानी सिंह निवासी लोहियाहेड, झनकईया, गिरधर सिंह विष्ट उर्फ बादशाह निवासी सितारगंज, परवेज खान निवासी बैलजूडी कुंडा भी सट्टे का अवैध कारोबार करते हैं।
पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, विकास चौधरी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह मेहता, सिपाही भूपेंद्र आर्या, अरुणा, कंचन, भूपेंद्र रावत, प्रमोद कुमार, धरमवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रभात चौधरी, विनोद, गोकुल शामिल थे।
हल्द्वानी के कई लोगों के नाम आए सामने
एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि पूछताछ में संजय कुमार अरोड़ा उर्फ पन्ना भाई निवासी गुरुनानकपुर भोटिया पड़ाव हल्द्वानी, सुशील कुमार उर्फ बाबू निवासी सरगम सिनेमा के पास रामपुर रोड हल्द्वानी, ओमकार सिंह निवासी टनकपुर रोड हल्द्वानी और सुशील कुमार निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी के नाम भी सामने आए हैं। ये लोग विशाल त्रिपाठी उर्फ ओसो को सट्टा देते है।

ओसो की लिमिट एक करोड़ से भी ऊपर है। ओसो 20 लाख से अधिक का ही सट्टा लेता है। कमालुद्दीन के केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में दो खातों में लगभग 80 लाख की धनराशि है। सट्टा रजिस्टरों मे भी ओसो और अन्य सटोरियों के खातों का विवरण अंकित है। ओसो व कमालुद्दीन के विरुद्ध इसी वर्ष अभियान के दौरान रुद्रपुर कोतवाली, ट्रांजिट कैंप थाना, सितारगंज व नानकमत्ता में थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed