{"_id":"5ff216db8ebc3ecd6b4ba56d","slug":"crime-rudrapur-news-hld4097663125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक खरीदने के लिए निर्माणाधीन अस्पताल से टोंटियां चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक खरीदने के लिए निर्माणाधीन अस्पताल से टोंटियां चुराईं
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में नशेड़ी से बरामद दराती व अन्य उपकरण।
- फोटो : RUDRAPUR
स्मैक खरीदने के लिए एक नशेड़ी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से टोंटियां, पाइप व अन्य उपकरण चुरा लिए। शक होने पर पीआरडी जवान और अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया और सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले भी जिला अस्पताल से टोंटियां और अन्य सामान चोरी हो चुका है।
रविवार को मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच रंपुरा निवासी एक युवक वहां घास काटने के बहाने से पहुंचा और सामान चोरी कर अपने साथ ले जाने लगा। जिला अस्पताल के गेट पर पीआरडी जवान और अन्य लोगों की नजर थैला लेकर जा रहे युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से थैला छीनकर तलाशी ली तो उसमें टोंटी, पाइप और अन्य सामान बरामद हुआ। लोगों ने उसे पीट दिया।
रंपुरा निवासी युवक स्मैक और नशे का इंजेक्शन लगाने का आदि है। वह नशा छुड़ाने के लिए जिला अस्पताल की ओएसटी से दवा ले रहा था। युवक ने बताया कि स्मैक और इंजेक्शन खरीदने के लिए उसने सामान चुराया था। शोरगुल होने पर वरिष्ठ डॉ. एमके तिवारी वहां पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। पीआरडी जवान चंद्रपाल ने बताया कि नशेड़ी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर जिला अस्पताल परिसर में देखरेख के अभाव में नलों पर लगीं टोंटियां गायब हैं। इसके बाद वहां पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई है। इसके चलते परिसर में बनाए गए नए शौचालयों में पिछले चार महीने से ताले लटके हुए हैं।