{"_id":"68584c97e832a370fc055330","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126274-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वन विभाग की टीम ने सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वन विभाग की टीम ने सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी ट्रॉली पकड़ी
Mon, 23 Jun 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। वन विभाग की टीम ने सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी ट्रॉली को पकड़ा। वन विभाग की टीम ट्रॉली को टांडा रेंज ले गई है।
रविवार को वन विभाग को ग्राम मजरा हसन में एक ट्रॉली में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह परिहार टीम के साथ ग्राम मजरा हसन पहुंचे।
उन्होंने लकड़ी से भरी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रॉली महेंद्र नामक व्यक्ति की है। टीम ने ट्रॉली को टांडा रेंज ले गई। वन विभाग की टीम ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी ट्रॉली को पकड़ा है। इससे पहले वन विभाग और एसओजी की टीम ने ग्राम गोपाल नगर से खैर की लकड़ी से लदे एक पिकअप और कैंटर वाहन को पकड़ा था।
वन विभाग की पीपल पड़ाव रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि लकड़ी तस्करों की ओर से सागौन की जलौनी लकड़ी की आड़ में बेशकीमती लकड़ी को अवैध रूप से दोहन कर ले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। वन विभाग की टीम में वन दरोगा सुरेंद्र सिंह, आरक्षी सागर पाल और डीडी यादव शामिल थे। संवाद