फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: बीआइएस टीम ने फैक्टरी पर की छापामारा, 150 ग्लास किए सीज

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
रुद्रपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) की टीम ने लालपुर स्थित श्री गणेश ग्लास इंडस्ट्रीज में छापामारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के मौके पर तैयार लगभग 150 दरवाजे-खिड़की में लगाए जाने वाले ग्लास को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की टीम को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के लालपुर क्षेत्र में श्री गणेश ग्लास इंडस्ट्री में बिना रजिस्ट्रेशन के ग्लास बनाने का काम चल रहा है। इस पर टीम ने बृहस्पतिवार की शाम देहरादून से रुद्रपुर फैक्टरी पहुंची। जहां पर ग्लास बनाने का काम चल रहा था। जब टीम ने संबंधित प्रोडक्ट का लाइसेंस मांगा तो फैक्टरी प्रबंधक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने मौके पर 150 से अधिक क्लास को सीज कर दिया।
विज्ञापन

ज्वाइंट डायरेक्टर श्याम कुमार ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से बहुत सारे प्रोडेक्ट के स्टैंडर्ड तय किए गए हैं। टफन ग्लास को भी उसी मानक में रखा गया है। 2023 के बाद टफन ग्लास को बनाने के भारतीय मानक ब्यूरो ने मानक तय किए हैं। इसकी क्वाल्टी चेक के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है लेकिन श्री गणेश ग्लास इंडस्ट्री में बिना लाइसेंस के ग्लास तैयार किए जा रहे थे। इस पर टीम ने कार्रवाई की है। टीम में सौरभ चौरसिया, नीरज बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed