{"_id":"687aa41db07c0a1e0109366f","slug":"crime-news-in-district-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110545-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्मैक बेचने वाले गैंग का सरगना और दो नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्मैक बेचने वाले गैंग का सरगना और दो नेपाली गिरफ्तार
Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। नेपाल के स्मैक तस्करों को स्मैक बेचने वाले गिरोह के सरगना और नेपाल के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 62 ग्राम मादक पदार्थ, तस्करी में लिप्त कार व स्कूटी बरामद हुई। गिरोह सरगना के छोटे भाई सहित तीन तस्करों को एक सप्ताह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।
प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत और एसआई मनोज जोशी बृहस्पतिवार की रात नानकसागर बैराज के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। बिना नंबर की कार और स्कूटी सवार यह देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार व स्कूटी सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में युवकों के पास से 62 ग्राम स्मैक, 5000 नेपाली और 2000 भारतीय रुपये बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी सिद्धा नवदिया नानकमत्ता व दो अन्य ने वेद कोट नगर पंचायत, जिला कंचनपुर, नेपाल निवासी गणेश बहादुर बिष्ट व अनिल कठैत बताया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लखविंदर गैंग का सरगना है। इसके बारे में स्पेशल ब्रांच से लगातार सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसके छोटे भाई सहित दो नेपाली तस्करों को 10 जुलाई को 46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने भी पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपियों का वाहन सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।