फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर 12 साल तक शारीरिक शोषण

Mon, 21 Jul 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
काशीपुर। महिला ने एक व्यक्ति पर 12 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अदालत में सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और सिलाई-बुनाई करके भरण-पोषण करती है। उसके घर से पास ही निवासी विनोद एक सीएससी चलाता है। उसने उसको नौकरी व सरकारी योजनाओं से रुपये दिलाने का लालच दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान लगभग 12 सालों से उसके साथ प्रेम प्रसंग रहा और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया वह कई बार गर्भवती भी हुई। हर बार गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा देता था। लगभग चार साल पहले उसने चुपचाप कामिनी नामक महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बात का पता चला तब उसने कहा कि जल्द ही कामिनी को तलाक दे देगा। साथ ही भरोसा दिलाया कि पहले की तरह खर्च उठाता रहेगा। आरोप लगाया वह अपनी पत्नी से छिपकर लगातार संबंध बनाता रहा।

24 मई की शाम विनोद ने वैशाली कॉलोनी में उसके साथ मारपीट की। धमकी दी यदि कोई कार्रवाई की तो उसे मार देगा। आईटीआई थाना में तहरीर के देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed