{"_id":"687d4259b622698ff208b55a","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129808-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छेड़छाड़ कर रिश्ता तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छेड़छाड़ कर रिश्ता तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने युवक व उसके परिवार पर दहेज मांगने, रुपये हड़पने, बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और शादी से पहले रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का विवाह कशिश कपूर निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख 7 जुलाई और सगाई की बीती 6 अप्रैल तय हुई थी। बताया कि 6 अप्रैल को कशिश, उसकी मां बीना कपूर और मामा अशोक अरोरा की उपस्थिति में प्रतापपुर स्थित कशिश की मौसी के घर में रोका की रस्म संपन्न हुई थी।
आरोप है कि रोका वाले दिन ही उन लोगों ने दहेज में सात लाख रुपये की मांग रख दी। इनकार के बाद, बेटी की शादी को देखते हुए उन्होंने पांच लाख देने पर सहमति जता दी। इसके बाद कशिश के कहने पर उन्होंने 2.5 लाख रुपये कशिश के मामा अशोक अरोरा के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि 8 जून को कशिश ने उसकी बेटी को प्री-वेडिंग शूट के बहाने दिल्ली बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। आरोप है कि जब उसकी बेटी ने और रुपये देने से मना किया तब 4 जुलाई की देर रात उसने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद