{"_id":"687d4393629a9d1b110d861e","slug":"crime-news-in-district-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-129806-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक करोड़ के ऋण दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक करोड़ के ऋण दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख से अधिक
Mon, 21 Jul 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी मीरा वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने गांव चनकपुर में मैक्रोनी और पास्ता का प्लांट लगाने के लिए एक करोड़ का लोन दिलाने के लिए उसी मोहल्ला निवासी व्यक्ति से मुलाकात की। आरोपी व्यक्ति की ओर से कई बार बहाना बनाकर 10 लाख 59 हजार रुपये ले लिए गए लेकिन उसका लोन नहीं हुआ। जिस पर उसने आरोपी व्यक्ति से रुपये मांगें। जिस पर आरोपी ने रकम देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन