फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

आठ दिन से लापता युवक का जंगल में फांसी के फंदे पर मिला लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Crime
राजा (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
लापता युवक का शव आठ दिन बाद जंगल में एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर उसने गांव के दो युवकों को सबक सिखाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

बंगाली कॉलोनी पकड़िया निवासी राजा (19) पुत्र दिलीप हलदार 14 दिसंबर की शाम से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने झनकईया थाने में 15 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लापता युवक की तलाश कर रहे थे। मंगलवार की शाम को परिजनों एवं ग्रामीणों को तलाश के दौरान तार लाइन बंगाली कॉलोनी के पास जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने पर झनकईया थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने गांव के दो लोगों को सबक सिखाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उसने गांव में सड़क निर्माण के दौरान उसके फलदार वृक्षों को काटना लिखा है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक राजा की दो बहनें एवं एक भाई है। वह चौथे नंबर का सबसे छोटा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मृतक की मां सुमित्रा ने झनकईया पुलिस में तहरीर सौंपकर गांव के दो सगे भाईयों पर उसके पुत्र को परेशान करने, जान से मारने व घर तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा कि इसके चलते उसके पुत्र ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed