{"_id":"619802687057cc4a71056f38","slug":"crime-khatima-news-hld4450905118","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, छह श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
अनमोल।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। गंगा स्नान पर्व पर टनकपुर जा रही श्रद्धालुओं से लदी ट्रैक्टर-ट्राली चकरपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई जिसमें छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत गांव के सैजनी वनकटी के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान के लिए टनकपुर जा रहे थे। इसी बीच सुबह साढ़े नौ बजे चकरपुर-बनबसा के बीच हाईवे पर सनिया नाले के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई, जिससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। साथ चल रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।
सूचना पर चकरपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में सैजनी वनकटी पीलीभीत निवासी चंपा देवी (58), प्रियंका (15), माला (19), कमला देवी (28), सोनम (6), अनमोल (4) घायल हो गए। घायलों को पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी। श्रद्धालुओं ने खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली को दूसरे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाल लिया, जिसके बाद श्रद्घालु गंगा स्नान को टनकपुर रवाना हो गए।

प्रियंका।- फोटो : KHATIMA

माला।- फोटो : KHATIMA

कमला देवी।- फोटो : KHATIMA

चंपा देवी।- फोटो : KHATIMA
विज्ञापन