फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime

फायरिंग मामले में रेंज कार्यालय में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
वन तस्करों द्वारा हवाई फायर के बाद काटे जा रहे पेड़ पर छोड़ा गया आरा - फोटो : KHATIMA
नेपाल से लगे आरक्षित वन क्षेत्र छीनी कंपार्ट संख्या 14 बनबसा में इन दिनों अवैध कटान का मामला सुर्खियों में है। वन माफिया भारतीय आरक्षित क्षेत्र में अवैध कटान कर नेपाल में पनाह लेने लगे हैं। वहीं, पिछले दिनों फायरिंग के मामले में वन विभाग की टीम ने रेंज कार्यालय में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने वनाधिकारी को पत्र भेजकर सागौन के हरे खड़े पेड़ का अवैध पातन करने की जानकारी दी है। आरक्षित वन क्षेत्र छीनी कंपार्ट में वन कर्मियों को आत्म सुरक्षा के लिए दो राउंड फायर भी करना पड़ा। इस दौरान वन विभाग ने एसएसबी के साथ संयुक्त कांबिग भी शुरू कर दी है। नेपाल से लगी भारतीय आरक्षित वन सीमा वन माफिया के लिए आसान बना हुआ है। मुखबिर की सूचना पर चार जनवरी को तड़के साढे़ चार बजे छीनी कक्ष संख्या 14 में पहुंची वन विभाग की टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में वन विभाग की टीम ने दो हवाई फायर किए और मौके से कुल्हाड़ी, आरा, घन एवं छीना बरामद किया।
विज्ञापन

लकड़ी तस्कर अवैध कटान संबंधी औजार छोड़ नेपाल के आबादी क्षेत्र में घुस गए। टीम ने सागौन के दो कटे पेड़, एक अधकटा पेड़ उसमें फंसे आरे सहित कब्जे में लिया। नेपाल सीमा के पिलर संख्या 9अ से पिलर संख्या 17 तक का क्षेत्र अवैध पातन और अवैध शिकार के नजरिये से अति संवेदनशील बताया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 10 जो नेपाल से लगभग 250 मीटर दूर है, इस स्थान पर भी वन विभाग की टीम से सागौन के एक पेड़ की ठूंठ पाई। इसके आसपास साइकिल के पहियों के निशान पाए गए। वन विभाग की टीम ने रेंज कार्यालय में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व भी नखाताल में टीम पर किया था फायर
खटीमा। आरक्षित वन नखाताल में 2 नवंबर को नखाताल कक्ष संख्या तीन जो नेपाल सीमा से लगा है, दो अज्ञात नेपाली मूल के अभियुक्तों की ओर से साइकिलों से साल के दो लट्ठे लाते गश्ती दल ने पकड़ा था। तब अभियुक्तों ने फायर भी किया था, जिसमें वन आरक्षी विवेक कुमार घायल हुए थे। मामले की रिपोर्ट झनकइया थाने में दर्ज कराई गई थी। (संवाद)
संयुक्त गश्त किए जाने का सुझाव
खटीमा। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने चार जनवरी की घटना पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नेपाल से लगा आरक्षी वन क्षेत्र लगातार ही संवेदनशील बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी एवं वन विभाग की टीम संयुक्त गश्त होनी चाहिए। उन्होंने समय-समय पर नेपाली मूल के तस्करों के हमलों का उल्लेख किया है। उन्होंने सीमा पर उचित कार्रवाई की आवश्यकता बताई है। (संवाद)

अब लगातार होने लगी है संयुक्त कांबिग
खीमा। भारत-नेपाल सीमा से लगे भारतीय जंगल में इन दिनों लगातार ही तनाव की स्थिति बनने लगी है। नेपाली तस्करों से वन कर्मियों पर हमलों को देखते हुए अब सीमा पर लगातार ही संयुक्त कांबिंग की जा रही है। एसएसबी एवं वन कर्मियों की यदा कदा होने वाली संयुक्त कांबिग गत माह से हुए हमलों के बाद लगातार होने लगी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed