फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

Udham Singh Nagar News: चार लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 10.20 लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crime.
काशीपुर। एसीजेएम की अदालत ने विदेश भेजने के नाम पर 10.20 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मोहल्ला महेशपुरा निवासी अफसर जहां ने अपने अधिवक्ता मो. आसिफ सिद्दीकी एड के माध्यम से एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि शेरकोट (बिजनौर) निवासी शमशाद उसका परिचित है। दो वर्ष पूर्व शमशाद उसके घर आया। उसने कहा कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का कार्य करने लगा है। भरोसा कर उसने अपने परिवार और परिचित चार लोग शाहरुख खान, फुरकान अली, तनवीर और कादिर हुसैन से इस बारे में बात की। चारों लोग कुवैत जाने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

शमशाद ने प्रत्येक व्यक्ति का कुवैत जाने का खर्च 2.70 लाख रुपये बताया। इस पर उसने 5.70 लाख रुपये नकद और 4.50 लाख रुपये अपनी पुत्री फरहीन के अकाउंट से ट्रांसफर किए। बाद में उसने कुवैत का वीजा और टिकट मांगे तो शमशाद टालमटोल करने लगा। आरोप है कि बीती नौ सितंबर को सुबह 10 बजे शमशाद ने अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर एसीजेएम मिथिलेश पांडे ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर पैसे कमाने का झांसा देकर 86 हजार रुपये ठगे
काशीपुर। अल्लीखां चौक निवासी फिरदौस ने साइबर क्राइम (कुमाऊं) रुद्रपुर शाखा को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बीती 25 अक्तूबर को यू-ट्यूब पर घर बैैठे रुपये कमाने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर उसने कॉल की तो उससे रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने के लिए फीस मांगी गई। उसने 620 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क का पेमेंट कर दिया। अगले दिन किसी ने खुद को डिलीवरी ब्वॉय बताते हुए उससे रम्पुरा में आने की बात कही जिसके लिए मैप शुल्क मांगा। उसके अन्य साथी भी कॉल पर झांसे में रखकर जीएटी व अन्य चार्ज के नाम पर भुगतान लेते रहे। उन्होंने राशि विभिन्न गूगल पे नंबरों पर ट्रांसफर करवा ली। उसके पीएनबी, बॉब के अन्य एक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 86,345 रुपये की धनराशि ठग ली। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed