Accident: बेकाबू डंपर ने कार बचाने के चक्कर में महिला को मार दी टक्कर, सड़क पर शव रख लोगों ने लगाया जाम
चालक ने सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बाइक के पास खड़ी महिला को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग डंपर के पीछे दौड़े लेकिन चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। शिवम ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिट्टी से लदे डंपर के चालक ने बाइक रोककर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा बाल-बल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई और आबादी के बीच से खनन लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग के लिए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस अधिकारियों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद बमुश्किल जाम खुल सका। शुक्रवार सुबह खड़कपुर देवीपुरा निवासी रीना देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह अपने बेटे शिवम के साथ बाइक से दवा लेने ग्राम पीपलगांव थाना भगतपुर (मुरादाबाद) गई थी। सुबह साढ़े नौ बजे वे दोनों लौट रहे थे।
वीरपुर रोड पर अब्दुल्ला धर्मकांटे के पास दोनों मां-बेटे किसी काम से रुके। वे बाइक खड़ी कर वहीं खड़े थे। इस दौरान मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर के चालक ने सड़क किनारे खड़ी रीना को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा शिवम बाल-बाल बच गया।
चालक डंपर को छोड़कर भाग गया
घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। चालक ने सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बाइक के पास खड़ी महिला को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग डंपर के पीछे दौड़े लेकिन चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। शिवम ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
सूचना पर ग्राम खड़कपुर देवीपुरा से काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका का शव वहीं रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर खनन लदे ओवरलोड वाहनों का संचालन कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि महुआखेड़ागंज में आबादी क्षेत्र से खनन वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं। इससे मुख्य सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है।
ये भी पढ़ें...देहरादून: यात्री से ज्यादा किराया वसूली पर एसटीए ने की सख्त कार्रवाई, टैक्सी का परमिट निलंबित
जाम की सूचना पर एसपी अभय सिंह, बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल के अलावा भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिवार में दो पुत्र शिवम- सुधांशु और दो पुत्रियां शिवानी-सलोनी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका है।