{"_id":"635eaf249ffa46291b6be93f","slug":"crime-kashipur-news-hld480405770","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरों का धाबा, लौटने पर देखा ऐसा हाल तो लगा सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरों का धाबा, लौटने पर देखा ऐसा हाल तो लगा सदमा
Mon, 31 Oct 2022 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:37 PM IST
सार
देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में शनिवार रात सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
मानपुर रोड स्थित सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी पुत्र बचे सिंह बंगारी शनिवार को अपनी बेटी के घर गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Dehradun: पुलिस वाली मैडम जी 'दिल नहीं लगदा' पर रील में व्यस्त हैं..मुसीबत में हैं तो रहें...फोन नहीं उठेगा
विज्ञापन
कुंदन सिंह बंगारी ने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी प्रीति बंगारी के घर देवस्थली गए थे जहां पर रात में रुक गए। इस दौरान उनके बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।