फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

संकलन साक्ष्य और केस डायरी जसपुर कोतवाल के सुपुर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crime.
काशीपुर। ज्येष्ठ उपप्रमुख भाजपा नेता गुरताज सिंह की पत्नी की हत्या के केस में अभी तक जुटाए गए साक्ष्य एसआईटी को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। केस के पूर्व विवेचना अधिकारी ने सीओ के माध्यम से घटनास्थल से मिले चार पिस्टल, खोखे, गाड़ी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फर्द बरामदगी आदि समस्त प्रपत्र विवेचना अधिकारी पीसी दानू को सौंप दी है। साथ ही केस डायरी में अब तक काटे गए पर्चे भी जसपुर कोतवाल के सुपुर्द कर दिए गए हैं। एसआईटी टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता गुरताज ने बीती 12 अक्तूबर को कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम साढ़े छह बजे दो गाड़ियों से उसके घर आए लोगों ने खुद को ठाकुरद्वारा में तैनात पुलिसकर्मी बताते हुए उनके साथ अभद्रता की। इस बीच हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी गुरजीत कौर की मौत गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने भी गुरजीत कौर हत्याकांड में एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। विवेचना जसपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू कर रहे हैं। एसआईटी ने मौजूदा विवेचना अधिकारी से केस डायरी के पर्चे, संकलन साक्ष्य, तकनीकी डाटा, बरामद माल की फर्द, मकतूल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि प्राप्त कर ली है। टीम मौके के गवाह तलाशने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन

एसआईटी को केस में मुकदमा वादी के अलावा स्वतंत्र साक्ष्यों की तलाश है ताकि केस को सही दिशा में ले जाया जा सके। एसआईटी की ओर से तैयार सवालों के जवाब ही केस की दशा और दिशा तय करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। एसआईटी इस मामले में यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े खनन कारोबारी मो. जफर से भी पूछताछ कर सकती है। टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि वारदात के समय जफर घटनास्थल पर था अथवा नहीं क्योंकि यूपी पुलिस को दिए बयानों में जफर ने मौका-ए-वारदात पर मौजूद होने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed