{"_id":"634dae25e597b64e5b5f5249","slug":"crime-kashipur-news-hld479326496","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हिरासत में लिए गए लोगों को नहीं छुड़ाया तो बुरा होगा अंजाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हिरासत में लिए गए लोगों को नहीं छुड़ाया तो बुरा होगा अंजाम’
काशीपुर में महल सिंह हत्या कांड में पार्टनर सुखवंत को धमकी मिलने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करा?
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। पूर्व ग्राम प्रधान और क्रशर कारोबारी महल सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या में शक के आधार पर नामजद एनआरआई ने अपने भाई को फोन करके धमकी दी है। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मिलकर महल सिंह के परिवार और उनके पार्टनर्स को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ग्राम गुलजारपुर निवासी सुखवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार सुबह करीब 7:44 बजे कनाडा में रहने वाले उसके भाई हरजीत सिंह उर्फ काला और उसके पुत्र तनवीर ने फोन किया। फोन उठाते ही धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर तुमने महल हत्याकांड में हिरासत में लिए गए लोगों को जल्द नहीं छुड़ाया तो तेरे पूरे खानदान को मौत की नींद सुला देंगे। बता दें कि महल सिंह के स्टोन क्रशर में सुखवंत सिंह भी पार्टनर है। धमकी मिलने पर सुखवंत सिंह अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मिलकर उन्हें तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग के लिए अधिवक्ता एसपी कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी से भी मिले। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी से मिलने वालों में बार एसो. के अध्यक्ष संजय चौधरी, नवजोत सिंह, समर्थ विक्रम, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, नरेशपाल, मुनिदेव विशनोई, अमित गुप्ता, राम शर्मा, अजय सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।