फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sealing Factory and Machines for Making Single Use Plastics US nagar Kashipur Uttarakhand news in hindi

Kashipur: सिंगल यूज प्लास्टिक बना रही फैक्टरी और मशीनें सील, 29 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई

Wed, 12 Oct 2022 06:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

मशीनों के जरिये प्लास्टिक की थैली आदि का निर्माण किया जा रहा था। फैक्टरी में लगभग 29 क्विंटल तैयार प्लास्टिक का माल कब्जे में लिया गया है। इसी बीच जानकारी मिली कि पास की ही गोपाल प्लास्टिक कंपनी भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों का निर्माण कर रही है।

विज्ञापन
Sealing Factory and Machines for Making Single Use Plastics US nagar Kashipur Uttarakhand news in hindi
काशीपुर के महुआखेड़ागंज में मशीनों पर चढ़ी व जमीन पर पड़ी प्रतिबंधित प्लास्टिक। संवाद - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने महुआखेड़ागंज स्थित प्रतिबंधित प्लास्टिक बनाने की एक फैक्टरी को सील कर दिया। फैक्टरी से 29 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई है। इसी तरह एक अन्य फैक्टरी के गोदाम से नौ क्विंटल प्लास्टिक बरामद हुई। गोदाम में रखी मशीनों को भी सील कर दिया गया।

विज्ञापन


ईओ नगर पालिका महुआखेड़ागंज यशवीर सिंह राठी ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार अक्षय भट्ट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड नरेश गोस्वामी और पालिका की संयुक्त टीम ने नंदनगर औद्योगिक आस्थान महुआखेड़ागंज स्थित भारत प्लास्टिक फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी से भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद हुई।
विज्ञापन


प्लास्टिक यहां जमीन पर फैली पड़ी थी और कुछ मशीन पर चढ़ी हुई थी। मशीनों के जरिये प्लास्टिक की थैली आदि का निर्माण किया जा रहा था। फैक्टरी में लगभग 29 क्विंटल तैयार प्लास्टिक का माल कब्जे में लिया गया है। इसी बीच जानकारी मिली कि पास की ही गोपाल प्लास्टिक कंपनी भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी छापा मारने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास भारी मात्रा में बरामद हुए। कंपनी के गोदाम में प्लास्टिक का निर्माण करने वाली कई मशीनें मिलीं जिन्हें सील कर दिया गया। यहां से नौ क्विंटल तैयार माल भी बरामद हुआ। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नरेश गोस्वामी ने बताया कि दोनों फैक्टरियों के संचालकों के नाम और पते ट्रेस किए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Roorkee:  ‘अल्लाह जाने क्या हुआ... संदिग्ध आतंकी मुदस्सिर के घर पसरा सन्नाटा, पिता के छलके आंसू और कहे ये शब्द

दोनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इधर डीएम युगल किशोर पंत ने फैक्टरी में छापा मारने वाली संयुक्त टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed