फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident News: E-rickshaw and unknown vehicle collide, two people died

दर्दनाक हादसा:  ई-रिक्शा और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, आठ घायल

Sat, 03 Sep 2022 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 01:10 AM IST
सार

ई-रिक्शा में चालक सहित 10 लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर रायपुरी बॉर्डर के पास पहुंचा तो अफजलगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Accident News: E-rickshaw and unknown vehicle collide, two people died
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

जसपुर में ई-रिक्शा और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। शेष का इलाज किया जा रहा है। दो और घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी नौ लोग गांव हमीरावाला में लग रहे मेले में शुक्रवार दोपहर को दंगल देखने जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने पास के ही गांव बहेड़ी निवासी लेखराज सिंह पुत्र नरपत सिंह के ई-रिक्शा को बुक किया था। ई-रिक्शा में चालक सहित 10 लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर रायपुरी बॉर्डर के पास पहुंचा तो अफजलगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा हवा में उछलकर सड़क के एक किनारे जा गिरा। हादसे में चालक सहित सभी 10 लोग झटके के साथ इधर-उधर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटनास्थल पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर जसपुर व थाना रेहड़ यूपी पुलिस के साथ ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन कुछ घायलों को निजी अस्पताल और कुछ को पीएचसी कासमपुर गढ़ी (यूपी) ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक लेखराज सिंह (40) निवासी बहेड़ी, आलोक (40), सुरजन सिंह (45), सुरेंद्र सिंह (35), राजेंद्र (40) निवासीगण गांव अंगदपुर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं रूप किशोर (50) दीपक (50), पाकेश (30), बंटी (35) एवं पीतांबर (25) निवासीगण गांव अंगदपुर को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। देर रात आलोक और रूप किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed