बाजपुर। ग्राम हरिपुर हरसान स्थित सती माता मंदिर में विधिवत पूजन के साथ होली का शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने होली गायन कर श्रद्धापूर्वक पूजा- अर्चना की। महिलाओं ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले, गिरिजा पति नंदन, हरि धरै मुकुट खेले होली, तू भज ले भवानी शंकर को, भाल तिलक सिर गंग विराजे सरीखे होली के गीतों से खूब समा बांधा और एक दूसरे गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।
वहां उर्मिला पाठक, पुष्पा पंत, कमला पंत, रेखा पंत, सीमा जोशी, नीमा जोशी, ज्योति पंत आदि थे। इधर बाजपुर शहर के शिव मंदिर परिसर में महिलाओं ने एकादशी पूजन कर होली पर्व का शुभारंभ किया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। बिरज में होली कैसे खेलूंगी सांवरिया के संग आदि गीतों पर महिला होल्यार खूब थिरकीं। वहां राधा तिवारी, ज्योति, उमा पनतोला,लता, मंजू पांडे, दुर्गा शाह, सुशीला, सरोज भट्ट आदि थे। संवाद