{"_id":"6227ac738a12bf0e200457a5","slug":"crime-kashipur-news-hld4558684200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
मृतक मनोज
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार फैक्टरी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी चाची और चचेरी बहन की तेरहवीं में शिरकत कर लौट रहा था।
आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार (38) पुत्र प्रताप सिंह अलीगंज रोड पर बहल पेपर मिल में सीनियर वेल्डर के पद पर कार्यरत था। सोमवार की शाम वह अपने चाची जयंती और चचेरी बहन नीशू की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ग्राम टांडा अफजल (ठाकुरद्वारा) गया था। जयंती और नीशू की जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने 27 फरवरी को पाटल से प्रहार कर हत्या कर दी थी।
इसके बाद आरोपी निखिल ने भी गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मनोज सोमवार की शाम जसपुर होते हुए बाइक से काशीपुर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे शिवराजपुरपट्टी स्थित गुरुद्वारे के पास एक वाहन की चपेट में आने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस 108 से काशीपुर ले जाया जा रहा था मगर मनोज की रास्ते में ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियों को बेसहारा छोड़ गया है। कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि हादसे की अभी तहरीर नहीं मिली है।