{"_id":"62265fd801597a281a712b8f","slug":"crime-kashipur-news-hld4557674180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने दो घरो से उडाएं लाखों के जेवर व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरो ने दो घरो से उडाएं लाखों के जेवर व नकदी
विज्ञापन
काशीपुर में चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दो घरों में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को घटना के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। वहीं एक कबाड़ी की दुकान से चोर बीस हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए।
कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी निवासी अनिल कुमार बीती दो मार्च को अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए चौखुटिया (अल्मोड़ा) गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में घर का ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और करीब बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है।
इसी कॉलोनी के निवासी जाकिर बैल्डर अपने परिवार के साथ मकान में सोए हुए थे। इसी दौरान दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर वहां से दो संदूक उठा ले गए। दोनों संदूक कुछ दूरी पर एक खेत में पड़े मिले। संदूक में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 18 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि चोरी गए सामान के संबंध में सही जानकारी नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। एसआई रुबी ने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। शिवलालपुर अमरझंडा निवासी इस्लाम की दुकान के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखे बीस हजार रुपये निकाल ले गए। सूचना पर पैगा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।