{"_id":"5ff215808ebc3e3fc5667d63","slug":"crime-kashipur-news-hld4097658183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर केस
विज्ञापन
जसपुर में प्रभारी कोतवाल से वार्ता करते विधायक आदेश चौहान, क्षेत्र के किसान।
- फोटो : KASHIPUR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना के लिए माफी मांगी, जिस पर पुलिस ने उसे धारा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया। इधर्र विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र के कई किसानों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया।
शनिवार रात को ग्राम मलपुरी निवासी नवजोत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नवजोत को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को विधायक चौहान कई किसानों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एएसपी राजेश भट्ट और सीओ अक्षय प्रह्लाद के समक्ष नवजोत सिंह की गिरफ्तारी का विरोध जताया। कहा कि किसान इस समय कृषि कानूनों को लेकर परेशान हैं।
पुलिस छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा दर्ज करेगी तो किसानों में असंतोष और बढ़ेगा। युवक से जो गलती हुई है उसके लिए उससे माफीनामा लिया जा सकता है। एएसपी के समझाने पर विधायक और किसान शांत हुए। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। माफी मांगने पर उसे धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।