{"_id":"6238cebb6248916e9c1b3e69","slug":"crime-in-sarpuda-village-khatima-news-hld4569999110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी सरपुड़ा गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी सरपुड़ा गांव में दहशत का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। उत्तर प्रदेश सीमा से सटे सरपुड़ा गांव में चौथे दिन भी ग्रामीण नहीं लौटे। वे पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। रविवार रात गांव में कुछ अराजक तत्व पहुंच गए, हालांकि शोर-शराबा होने पर वे भाग गए।
गौरतलब हो कि बीती 18 मार्च को सरपुड़ा गांव में होलिका दहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होलिका दहन कराया था। कुछ लोगों ने होलिका दहन के पुलिस व पीएसी के कर्मियों पर पथराव कर दिया था। पथराव करने के मामले में 101 आरोपियों को नामजद करते करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। पुलिस कार्रवाई से घबराए ग्रामीण चौथे दिन भी अपने घरों को नहीं लौटे।
इधर, बताया जा रहा है कि रविवार रात कुछ अराजक तत्व गांव में घुस आए। महिलाओं का कहना है कि रात 10-15 लोग गांव में घुसे। गांव की एक-दो गलियों के लोग जाग उठे और महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर सभी लोग खुले वाहन में सवार होकर न्यूरिया यूपी की ओर निकल गए। इधर, एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।