फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Rudrapur

पुलिस चौकी में खूनी संघर्ष, मूकदर्शक बनी पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime in Rudrapur
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों के बीच 15 हजार रुपये के लेनदेन के लिए खूनी संघर्ष हो गया। 15 मिनट तक हुई मारपीट में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सात लोगों के जख्मी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात चौकी में इतना बड़ा बखेड़ा होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के दो लोग जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमीन बेचने के बदले 15 हजार रुपये कमीशन न देने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। वहीं, देर रात मारपीट के बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर आदर्श कॉलोनी चौकी में पहुंच गए।
विज्ञापन

जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी आपबीती बताई। पुलिस दोनों पक्षों को सुन ही रही थी कि कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों के सामने ही खूनी संघर्ष हो गया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल विजेंद्र साह पुलिस टीम के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात चौकी में मारपीट और शोर शराबे की आवाज से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के रमेश आनंद, किशन लाल निवासी वार्ड नंबर तीन आदर्श कॉलोनी व स्पर्श ग्रोवर निवासी जाफरपुर और दूसरे पक्ष के शिवम चौहान, मानक चौधरी निवासी वैशाली कॉलोनी, हिमांशु मिड्डा निवासी मॉडल कॉलोनी व सागर निवासी इंद्रा कॉलोनी घायल हो गए।
चौकी में खून से लथपथ हुए घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने कार्रवाई में नहीं दिखाई दिलचस्पी
रुद्रपुर। चौकी में खूनी संघर्ष का पूरा तांडव पुलिस कर्मियों के सामने 15 मिनट तक चला। पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई के लिए उसकी तहरीर का इंतजार करती रही। चौकी में खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

चौकी में खूनी संघर्ष करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी या नहीं यह बाद में पता चलेगा। कोतवाल विजेंद्र साह का कहना है कि चौकी इंचार्ज लूट का खुलासा करने वाली टीम में शामिल होकर दबिश देने गए थे। इसी बीच यह घटना हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed