फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime By Khanan Mafiya of Bazpur

जंगलात टीम से जबरन खनन वाहन छुड़ा ले गए माफिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crime By Khanan Mafiya of Bazpur
बाजपुर। खनन माफिया वनकर्मियों से धक्कामुक्की कर अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को छुड़ा ले गए। इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राजस्व विभाग ने छापा मारकर पकड़ने के बाद वन विभाग के सुपुर्द किया था। मामले में वन दरोगा आनंद सिंह डांगी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है। पुलिस ने दो नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने राजस्व टीम के साथ जोगीपुरा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन से भरीं दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। तहसीलदार ने वन विभाग की टीम को बुलाकर दोनों वाहनों को उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान वनकर्मी दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर रेंज की तरफ लाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच कुछ खनन माफिया मौके पर पहुंच गए। माफिया ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों से रेता सड़क पर गिरा दिया। वनकर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर खनन माफिया दोनों वाहनों को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, वन दरोगा आनंद सिंह डांगी ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर आरोपियों पर गालीगलौज, धक्कामुक्की कर वाहन ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि वन दरोगा आनंद सिंह डांगी की तहरीर पर कुशाल चंद निवासी गांव राजपुरा नंबर दो बाजपुर, कालू निवासी गांव रामनगर गदरपुर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरि को सौंपी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया पहले भी छुड़ा ले गए खनन वाहन
बाजपुर। खननमाफिया जंगलात, राजस्व और पुलिस टीम पर पहले भी हमला कर खनन वाहनों को छुड़ाकर ले गए हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी कोसी, दाबका नदी क्षेत्र में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed