{"_id":"653abb6c8a37bb249e0d6a74","slug":"crime-by-bjp-leader-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4172-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाजपा नेता बोला...ले देख ये वीडियो, अब तू अनूप लाला को 20 नहीं 40 लाख देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाजपा नेता बोला...ले देख ये वीडियो, अब तू अनूप लाला को 20 नहीं 40 लाख देगा
Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र के एक व्यापारी ने भाजपा नेता पर उसको आपत्तिजनक एडिटेड वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने साथ ही उससे 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाजपा नेता उसके बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
रेलवे स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल ने तहरीर में कहा कि कुछ दिन पहले अनूप अग्रवाल ने उससे 20 लाख रुपये उधार मांगे थे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो वह भड़क गया। 22 अक्तूबर को वह श्रीराम लीला मैदान में गया था। जहां अनूप अग्रवाल उसे किनारे ले गया। उसने अपने मोबाइल में उसकी एक एडिटेड आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए कहा अब तू अनूप लाला को 20 की बजाय 40 लाख रुपये देगा वरना इसे वायरल कर दूंगा। वहां पर अनूप अग्रवाल का बेटा अमोल अग्रवाल, मनदीप, क्षितिज व राजू बाजवा समेत 15-20 अन्य लोग आ गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि अमोल ने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी।
आरोप है कि इसी दौरान अनूप ने सभी को वहां से हटा दिया और हत्या करने के इरादे से उस पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से चले गए। कोतवाली के एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता अनूप अग्रवाल सहित पांच नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 384, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जब अनूप अग्रवाल का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल की तब उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
भाजपा नेता व उसके बेटे समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जो आपत्तिजनक वीडियो व फायर झोंकने की बात सामने आ रही है उसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-वंदना वर्मा, सीओ काशीपुर।
अनूप अग्रवाल पर जो भी आरोप लगे हैं वह मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अब जो सही गलत होगा वह जांच में सामने आ जाएगा।- गुंजन सुखीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर