फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cricketer from kashipur hit triple hundred

काशीपुर के खिलाड़ी ने की युवराज सिंह की बराबरी!

Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
cricketer from kashipur hit triple hundred
अवनीश सुधा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अवनीश सुधा ने कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ 339 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। अवनीश सुधा से पहले कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विजय जौल (451), युवराज सिंह (358) और रिषी धवन (340) शामिल हैं।

विज्ञापन
  •  कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ खेली 339 रनों की पारी 


काशीपुर के रहने वाले अवनीश ने युवराज सिंह की तरह ही बिहार के खिलाफ 339 रनों की पारी खेली है। युवराज की 358 रनों की पारी धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाई गई है। अवनीश क्रीज पर उस समय आए जब सलामी बल्लेबाज आर्य सेट्टी बगैर खाता खोले ही आउट हो गए। चार रन के स्कोर पर टीम का दूसरा सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। 

विज्ञापन
  •  अवनीश ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 51 चौके और तीन छक्के भी लगाए

 


इस समय अवनीश ने एक छोर पर टिककर खेलना जारी रखा और पहले गौरव फिर तनुष के साथ टीम के लिए बहुमूल्य साझेदारी की। अवनीश ने 436 गेंदों पर 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 339 रन बनाए। उनके तिहरे शतक की मदद से उत्तराखंड ने दस विकेट पर 515 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिहार की टीम ने तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर में रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में दूसरे दिन 326 रन से आगे खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 150.5 ओवर में 515 रन बनाए। अवनीश ने दूसरे दिन व्यक्तिगत स्कोर 195 रन से आगे खेलते हुए दोहरा और फिर तिहरा शतक जड़ दिया। मैदान के चारों ओर उन्होंने शॉट लगाए। नौवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले उन्होंने 436 गेंदों पर 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 339 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से उनके अलावा गौरव जोशी 47 और तनुष गुसाईं ने 49 रनों की पारी खेली। अखिल ने 23 और हरमन ने 33 रनों का योगदान दिया। 

बिहार की ओर से रणधीर, सूरज ने दो-दो, अमोद यादव ने तीन जबकि मलयराज और प्रकाश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बिहार की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे। बलजीत 25 और हर्ष राज 52 रनों पर नाबाद हैं। उत्तराखंड के एस जुयाल ने तीनों खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। मैच रेफरी श्रीकांत जाधव, एंपायर यशोधन और एम मधु रहे। मुख्य चयनकर्ता तारिकुरहमान रहे।
ध्यानार्थ


पिता बोले, एक दिन देश के लिए खेलेगा बेटा
काशीपुर। कूच बिहार ट्राफी में तिहरा शतक जड़ने वाले गढ़ीनेगी निवासी अवनीश सुधा के पिता बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अवनीश में क्रिकेट का जुनून है, एक दिन वह भारत के लिए जरूर खेलेगा। 
अमर उजाला से हुई बातचीत में किसान अनिल सुधा ने बताया कि बताया कि जब उन्हें बेटे की उपलब्धि के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताया कि पहले अवनीश डांसर बनना चाहता था लेकिन बाद में उसका झुकाव क्रिकेट की ओर हो गया। कहा कि अवनीश को क्रिकेट खेलते देखा तो उन्होंने उसे एकेडमी में क्रिकेट सिखाने का मन बना लिया।


इसके लिए वह दिल्ली के कई जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ियों की एकेडमी में गए लेकिन वहां पढ़ाई जारी रखने का कोई विकल्प नहीं होने पर उन्होंने अवनीश का हरियाणा की एकेडमी में दाखिला कराया। बताया कि अवनीश हाल में ही हुए वनडे मैचों में उत्तराखंड टीम का कप्तान भी रह चुका है। अवनीश तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। कहा कि एक दिन जरूर आएगा जब उनका बेटा टीम इंडिया के लिए खेलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed