फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CPU Did Good Work

बेहोश युवक को सीपीयू ने पहुंचाया अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
CPU Did Good Work
रुद्रपुर के डीडी चौक पर बेहोश हुए युवक को उठाकर ले जाते सीपीयू कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीपीयू कर्मियों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार को सीपीयू एसआई उमेश सोनकर, सिपाही मानवेंद्र सिंह, दलीप कुमार और नीरज रावत रुद्रपुर के डीडी चौक के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच एक युवक गश खाकर हाईवे पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

सीपीयू कर्मी उसे उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे होश आया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामजी पाल निवासी पतरामपुर जसपुर बताया। युवक ने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार है, जिससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह नौकरी की तलाश में सिडकुल जा रहा था कि बेहोश हो गया। उक्त युवक के पास रुपये नहीं होने पर सीपीयू कर्मियों ने उसे पांच सौ रुपये भी दिए। इधर, एसएसपी डीएस कुंवर ने सीपीयू कर्मियों के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के साथ मानवता का परिचय देना पुलिस का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed