फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CPHC is transforming the health of the village, Asha workers are becoming the first doctors.

Udham Singh Nagar News: सीपीएचसी से बदल रही गांव की सेहत, आशा वर्कर बन रहीं पहली डॉक्टर

Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
CPHC is transforming the health of the village, Asha workers are becoming the first doctors.
रुद्रपुर। कॉम्प्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर (सीपीएचसी) योजना के तहत जिला ऊधमसिंह नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर पर मजबूती मिल रही है। आशा कार्यकर्ता अब केवल गर्भवती महिलाओं और टीकाकरण तक सीमित नहीं रहीं बल्कि वे हर परिवार की सेहत की पहली जानकारी जुटाने वाली अहम कड़ी बन चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव में किसी को बुखार, कमजोरी, ब्लड प्रेशर या शुगर जैसी परेशानी हो तो सबसे पहले आशा कार्यकर्ता ही मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ले रही हैं। इस बार सीपीएचसी के तहत 12 सेवाओं के संबंध में जिले की 420 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पूर्व जिले में 1346 आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि इसी व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सीपीएचसी के तहत आशा कार्यकर्ताओं को 12 स्वास्थ्य पैकेज का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से गैर-संचारी रोगों की पहचान, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, परिवार नियोजन, बुजुर्ग देखभाल और डिजिटल रिपोर्टिंग जैसी जानकारियां दी जा रही हैं जिससे आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर और प्रभावी ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed