फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court order in usnagar

Udham Singh Nagar News: बीमा कंपनी को लौटाने होंगे ब्याज सहित 1,98,355 रुपये

Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Court order in usnagar
रुद्रपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को 1,98,355 रुपये की राशि परिवादी को सात फीसदी वार्षिक ब्याज सहित 30 दिन के भीतर लौटाने के आदेश दिए हैं। बीमा कंपनी को 5,000 रुपये का वाद व्यय का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो काशीपुर निवासी पंकज देव अरोरा ने 19 नवंबर 2018 को न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी बाजपुर रोड काशीपुर के शाखा प्रबंधक के खिलाफ वाद दायर किया था। पंकज ने बताया कि उन्होंने बीमा कंपनी से पूरे परिवार का स्वास्थ्य बीमा कराया था। उसकी तबियत 23 जुलाई 2016 को खराब हो गयी और उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन में उनका सोलह लाख रुपये का खर्चा आया था। उसकी ओर से सूचना देने के बाद बीमा कंपनी ने 3,84,145 रुपये का भुगतान उसे किया था। नियमानुसार बीमा कंपनी को 5,82,500 रुपये का भुगतान करना था।
विज्ञापन

उन्होंने अवशेष राशि 1,98,355 रुपये के भुगतान के लिए विपक्षी से अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनके कानूनी नोटिस का भी कंपनी ने जवाब नहीं दिया। आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, सदस्य नवीन चंद्र चंदोला, देवेंद्र कुमारी तागरा ने सुनवाई कर बीमा कंपनी को वाद दायर करने की तारीख से भुगतान की तिथि तक 1,98,355 रुपये सात फीसदी वार्षिक साधारण ब्याज की दर से परिवादी को भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed