{"_id":"59039c264f1c1b9a19c0d089","slug":"couple-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपति को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर।
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। ग्राम बकैनिया गौरव तिवारी थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि राजेंद्र बिरादिया निवासी अक्षर धाम सोसायटी सूरत (गुजरात) कुछ दिन पूर्व गदरपुर क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने एमाजोन कंपनी में एरिया मैनेजर की नौकरी लगाने का झांसा देकर गौरव से दो लाख 45 हजार रुपये ऐठ लिए।
विज्ञापन
कुछ दिन वह यूं ही टरकाते रहे। उसके बाद एक दिन राजेन्द्र बिरादिया और उसकी पत्नी हेतक बैन गदरपुर छोड़कर भाग गये। उसने फोन मिलाया तो मोबाइल बंद था। गौरव तिवारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धारा 420 आईपीसी के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दंपति को गदरपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन